सम्बंधित जानकारी
- कब है मार्गशीर्ष संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानें महत्व और कथा, नोट कर लें पूजन के शुभ मुहूर्त
- आज अगहन का गुरुवार है बहुत खास, मार्गशीर्ष मास के बृहस्पतिवार को मां लक्ष्मी देती है आशीर्वाद
- अगहन मास का पहला गुरुवार: मार्गशीर्ष मास का प्रथम गुरुवार क्यों है खास, कैसे करें पूजा और शुभ उपाय
- मार्गशीर्ष मास 2022 नियम: क्या करें और क्या नहीं करें, जानिए 10 बातें
- मार्गशीर्ष मास का पहला गुरुवार होता है बहुत खास, जानिए राज, मां लक्ष्मी क्या देंगी वरदान
मार्गशीर्ष माह में कब मनाई जाएगी गीता जयंती | Gita jayanti
Margashirsha Maas 2022: मार्गशीर्ष या अगहन माह कार्तिक पूर्णिमा के बाद से प्रारंभ होता है जो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 9 नवंबर 2022 बुधवार को प्रारंभ होकर यह माह 8 दिसंबर गुरुवार को समाप्त होगा। आओ जानते हैं कि इस मास में कब से कब तक मनायी जाएगी गीत जयंती।
गीता में स्वयं भगवान ने कहा है कि- मासाना मार्गशीर्षोऽयम्।
अर्थात : सभी माहों में मैं मार्गशीर्ष माह हूं। इस माह में श्रीकृष्ण की पूजा का खास महत्व है, क्योंकि इस माह में उन्होंने गीता का ज्ञान दिया था।
कब है गीता जयंती : मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाएगी। अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार यह जयंती 4 दिसंबर को रहेगी। इसके 15 दिन पूर्व ही गीत जयंती का उत्सव प्रारंभ हो जाएगा।
क्यों मनाते हैं गीता जयंती : इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी का व्रत रखने से व्रती को मोक्ष मिलता है। क्योंकि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध के समय अपने प्रिय अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन श्रीहरि विष्णु के साथ श्रीकृष्ण की पूजा करने का खासा महत्व है।
