सम्बंधित जानकारी
- Triple Talaq Bill : तीन तलाक़ अमानवीय और असंवैधानिक था
- Explainer: क्या है तलाक-ए-हसन और क्यों चर्चा में है? ट्रिपल तलाक से कितना अलग है...
- देश के अगले CJI होंगे न्यायमूर्ति यूयू ललित, तीन तलाक सहित कई ऐतिहासिक फैसले दिए
- इंदौर : दहेज में कार नहीं मिलने पर बीवी को दिया 'तीन तलाक', शौहर पर मामला दर्ज
- ऐसा प्रेम रहे
तीन तलाक पर कविता : तीन तलाक गुनाह है...
*आखिरकार किसी ने समझी..
मेरे मन की बात...
कोई है जो समझ गया है..
नारी के जज़्बात...
*तीन तलाक की लटक रही थी...
मेरे सिर तलवार...
अब आई है हाथ में..
माझी के पतवार....
*बुर्के से शिकवा नहीं..
परम्परा है मेरी...
पारम्परिक प्रताड़ना के
खिलाफ है रणभेरी....
*स्त्री हूं मैं, गर्व मुझे है..
नहीं ये कोई गुनाह है..
आज समझ लें सभी स्वयंभू..
तीन तलाक गुनाह है...
*सायरा,आफरीन, अतिया,इशरत..
और गुलशन की जीत....
डर नहीं प्रेम दे देते मुझको...
तो तुम ही जाते जीत...।।
