Tue, 16 Jun 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Hindi Poem

हिन्दी दिवस : पहचान है हिन्दी

Hindi Poem on Hindi Diwas
-एमएल मोदी (नाना)
 
भारत मां के माथे की बिंदी है हिन्दी।
इस देश की गौरव गाथा है हिन्दी।।
 
इसे हमें इसका सम्मान दिलाना होगा।
हिन्दुस्तान के जन-जन की भाषा है हिन्दी।।
 
हम सबको जो जोड़े ऐसी एक डोर है हिन्दी।
संस्कृत है जिसकी जननी वही राष्ट्रभाषा है हिन्दी।।
 
हिन्दी फैले जग में सारे बस ये अरमान है।
हिन्दुस्तान की असली पहचान है हिन्दी।।
 
ये भी पढ़ें
ताकि सचमुच राजकाज की भाषा बन सके हिन्दी