सम्बंधित जानकारी
- BJP सांसद और मेयर से भिड़ीं Ravindra Jadeja की पत्नी और MLA Rivaba Jadeja, बोलीं- 'औकात में रहो'
- Nuh violence: नफरती भाषणों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
- क्या राहुल गांधी की आज संसद में होगी वापसी, कांग्रेस क्यों है नाराज?
- Parliament: लगातार हो रहे शोर-शराबे और हंगामे से लोकसभा अध्यक्ष बिरला नाराज
- इंदौर में अमित शाह ने नाराज नेताओं से की चर्चा, असंतुष्ट नेताओं को चुनावी कमेटियों में तरजीह
गुस्सा आने पर रोना क्यों आता है? जानें वजह
why we cry when angry
गुस्से के समय रोना क्यों आता है?
गुस्से के समय आंसू आने के कई कारण हो सकते हैं। गुस्से के समय आंसू आने का मतलब ये हैं कि आप हर्ट, शर्मिंदा, ठगा हुआ या अन्याय महसूस करते हैं इसलिए आपको रोना आता है। इसके साथ ही कई लोगों का स्वभाव सेंसिटिव होता है जिसके कारण उन्हें रोना आता है। इतने स्ट्रेस के कारण ये स्वाभाविक है कि आप गुस्से के साथ इमोशनल भी होंगे। आपका स्ट्रेस पीक लेवल पर होता है जिसके कारण आपको रोना आता है।
रोने से होता है गुस्सा शांत
रिसर्च में यह पाया गया है कि रोने से गुस्सा शांत होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। जब आप रोते हैं तो आपके दिमाग में oxytocin और prolactin नामक 2 केमिकल रिलीज़ होते हैं जो आपके स्ट्रेस को कम करते हैं और आपकी हार्ट रेट भी धीरे-धीरे नॉर्मल होती है। इसलिए ज्यादा स्ट्रेस या गुस्सा आने पर आपको रोना आता है क्योंकि आपकी बॉडी आपको शांत करने की कोशिश करती है। हालांकि गुस्से के समय रोने से आप काफी शर्मिंदा या low confident महसूस करते हैं।
गुस्से के समय रोने को कैसे कंट्रोल करें
- सेल्फ अवेयरनेस है जरूरी: सबसे जरूरी है कि आप अपने ट्रिगर्स को पहचानें। आपके आसपास होने वाली स्थितियां, लोग और विचारों के कारण स्ट्रॉन्ग इमोशन्स उत्पन्न होते हैं। इसके कारण हमें गुस्सा और रोना आता है। अपने उन ट्रिगर्स को पहचानने की कोशिश करें और उनसे दूर रहें।
- गहरी सांस लें और रिलैक्स करें: हालांकि यह बात सुनने में लॉजिकल नहीं लगती है पर मनोविज्ञान के अनुसार ऐसा करने से आप काफी रिलैक्स फील करते हैं और आपके इमोशन आप पर हावी नहीं होते हैं। ऐसा करने से आप रोने को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
