सम्बंधित जानकारी
- इन 10 सब्जियों में होते हैं कई पोषक तत्व, बढ़ती है इम्युनिटी पावर
- Hair Care : बालों को रखना है मजबूत, तो Diet में इन चीजों को करें शामिल
- बुध का राशि परिवर्तन : 12 राशियों पर होगा बड़ा असर
- Beauty Tips : इस समय scrub करने से होगा नुकसान, जानिए जरूरी बातें
- Health Tips : गर्मियों में स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है दही जानिए 10 सेहत और सौंदर्य लाभ
10 tips for a healthy summer | नौतपा की भीषण गर्मी में घर से बाहर निकल रहे हैं तो रखें यह 10 सावधानियां
Nautapa HealthTips
नौतपा के दिनों की गर्मी इतनी तीखी होती है कि चाहे आप घर के अंदर हो या बाहर, ये आपको बेचैन करने के लिए काफी है। इन दिनों वैसे तो शायद ही किसी का घर से बाहर निकलने का मन करता है, लेकिन पूरे दिन घर के अंदर रहना भी संभव नहीं है क्योंकि कई कामों से आपको बाहर तो जाना ही पड़ सकता हैं।
नौतपा में घर से बाहर जाने से पहले आपको कुछ जरूरी सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं उन्हीं के बारे में -
1. किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकलें।
2. खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
3. एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं।
4. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो।
5. प्रतिदिन प्याज खाएं और जेब में एक छोटा प्याज अवश्य रखें।
6. अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।
7. हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें।
8. नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।
9. तली हुई या मसालेदार चीजों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं।
10. इन सबके अलावा समय-समय पर आवश्यकतानुसार ग्लूकोज़ का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।
