सम्बंधित जानकारी
- Health Tips : बादाम का छिलका उतारे बगैर उसे खा लिया हो होगा ये गंभीर रोग
- Health Tips : इस खाने से होती हैं ज्यादातर बीमारियां, बचने के उपाय
- कम नींद के कारण बढ़ सकती है दिल की बीमारी
- बीमारियों के ये 3 बड़े कारण आपको कोई नहीं बताएगा, कैसे बचें गंभीर रोगों से जानिए
- 1 माह तक पपीता खाने के हैरान करने वाले 10 फायदे
क्या खाने के बाद दोपहर में सोना चाहिए?
should we sleep after lunch
खाना खाने के बाद दिन में सोने से क्या होता है?
इंस्टाग्राम पर आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ ऐश्वर्या संतोष ने खाना खाने के बाद दिन में सोने के नुकसान बताएं हैं। डॉ ऐश्वर्या के अनुसार खाने के बाद दिन में सोने के कुछ नियम होते हैं। खाने के बाद व्यक्ति को सोना नहीं चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दोपहर में खाने के बाद सोते हैं तो शरीर में स्निग्धा गुण की मात्रा बढती है जिससे हमारा कफ दोष बढ़ता है। पाचन प्रक्रिया के समय कफ दोष हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से बढ़ता है। अगर हम सो जाते हैं तो कफ दोष खत्म हो जाता है। कफ दोष खत्म होने के बाद खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं होता है जिससे कई पेट संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं।
दिन में कौन सो सकता है?
- डॉ ऐश्वर्या के अनुसार दिन में कुछ लोगों को सोने की छूट है।
- जो लोग किसी भी तरह की मेंटल और फिजिकल एक्टिविटी से थक गए हैं वो दिन में सो सकते हैं।
- इसके साथ ही बच्चों और बूढों को दिन में सोने की सलाह दी जाती है।
- इसके साथ ही जिनका वज़न बहुत कम है या जो कुपोषित हैं उन्हें भी दिन में सोना चाहिए।
- गर्मी के मौसम में दुपहर में सोने की सलाह दी जाती है क्योंकि गर्मी में रातें छोटी होती हैं जिसके कारण आप दिन में सो सकते हैं।
दिन में ज्यादा सोने के नुकसान
- सिर दर्द होना।
- सूजन की समस्या आना।
- शरीर भारी लगना।
- पाचन कम होना।
- नाड़ियों में रुकावट आना।
खाने की कितनी देर बाद दिन में सोना चाहिए?
खाना खाने के 1-1.5 घंटे बाद ही आपको सोना चाहिए। साथ ही खाने के बाद आपको कम से कम 100 कदम चलने चाहिए। अगर आपको बहुत ज्यादा नींद आ रही है तो आप सिटिंग पोजीशन में सो सकते हैं। बैठकर सोने से आपके शरीर में कफ दोष नष्ट नहीं होगा।
ALSO READ: कम नींद के कारण बढ़ सकती है दिल की बीमारी
