सम्बंधित जानकारी
- health tips : शरीर में खून की कमी को दूर करना है तो अपनाएं ये 5 सरल टिप्स
- How to increase hemoglobin : हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
- Roasted Garlic Benefit :: भुनी हुई लहसुन के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप
- लाल मिर्च में है हीलिंग पावर, जानिए इसके 5 बेहद खास फायदे
- Health Tips : टीवी देखते हुए आप तो नहीं करते ये गलती वरना सेहत को होगा नुकसान
प्लेटलेट्स बढ़ाने के 5 फायदेमंद उपाय
एक स्वस्थ शरीर की निशानी है शरीर में प्लेटलेट्स की सही मात्रा होना एवं उनका सही तरीके से काम करना। लेकिन प्लेटलेट्स की कमी होने का नुकसान आपके शरीर एवं स्वास्थ्य को भुगतना पड़ता है। अपने खानपान के माध्यम से आप आसानी से प्लेटलेट्स की संख्या में इजाफा कर सकते हैं। जानिए -
यह भी पढ़ें : मेथीदाना हो सकता है खतरनाक! जानिए 5 नुकसान
1 प्रोटीन, विटामिन ए, सी, के, फोलेट, जिंक, फोलिक एसिड, सेलेनियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना, प्लेटलेट्स में वृद्धि करने में कारगर उपाय साबित होगा।
2 अपनी डाइट में दही, आंवला, लहसुन, ग्रीन टी के साथ ही नारियल पानी और अनार, पपीता, सेब, चुकंदर जैसे फलों को भी शामिल करें साथ ही पपीते के पत्तों का रस पीना भी एक लाभप्रद उपाय है।
3 रोजाना एलोवेरा का सेवन भी इसके लिए फायदेमंद है। 20 से 25 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन एलोवेरा का गुदा खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पिएं।
यह भी पढ़ें : अंकुरित अनाज खाने के ये नुकसान, आप नहीं जानते
4 व्हीटग्रास यानि ज्वारों का उपयोग भी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काफी मददगार है। रोजाना सुबह खाली पेट ज्वारे का रस निकालकर पीने से धीरे-धरे प् लेटलेट्स की संख्या में इजॉफा होगा।
5 गिलोय का प्रयोग भी इसके लिए एक रामबाण उपाय है। गिलोय को तुलसी के साथ मिलाकर दोनों को अच्छी तरह उबालें और काढ़ा तैयार करें। इस काढ़े का रोजाना प्रयोग लाभदायक होगा।
