1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Healthy eating tips in Hindi

Health Care : अच्छी सेहत के लिए इन 10 बातों का रखें ख्याल

Healthy eating tips in Hindi
हमारे शास्त्रों में स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन कहा गया है। यदि पैसे का नुकसान हो जाए तो उसे पुन: कमाया जा सकता है, परंतु एक बार स्वास्थ्य खराब हो जाए तो उसे पूरी तरह नियंत्रण में लाना बहुत कठिन होता है। अत: हमें हमेशा अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।
 
यहां पाठकों के लिए पेश है अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए 10 खास बातें..
 
* गेहूं के आटे को छाने नहीं। 
 
* नमक का उपयोग कम से कम करें।
 
* दोपहर व रात का खाना खाने के पहले सलाद खाएं। 
 
* दिन भर में सबसे कम खाना डिनर के समय हो। 
 
* भोजन को निगले नहीं, चबा-चबाकर खाएं। 
 
* एकदम ज्यादा व एकदम कम भी खाना न खाएं। 
 
* सब्जियों को छिले नहीं, मामूली-सा स्क्रब करें। 
 
* खाने में पीला, नारंगी व हरी सब्जियां उपयोग अवश्य करें। 
 
* फास्ट फूड व पॉकेट फूड हृदय के लिए बहुत नुकसानदायक है। 
 
* उम्र बढ़ने के साथ-साथ खाना भी कम कर दें।