सम्बंधित जानकारी
- दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के बारे में कभी सुना है? तो अब जानिए इसके फायदे
- छोटे कद को करना है लंबा तो कूदें रस्सी, जानिए इसके 5 फायदे
- Health Care : उपवास के दौरान होती है कमजोरी, आते हैं चक्कर तो जानिए 6 जबरदस्त उपाय
- Navratri 2020: व्रत के दौरान इन चीजों को एक साथ खाने से बचें वरना सेहत को होगा नुकसान
- हेल्दी और फिट रहना है तो पिएं टमाटर सूप, होंगे 7 गजब के फायदे
CoronaVirus : दशहरे में इन बातों का भी रखें ख्याल नहीं तो सेहत को होगा नुकसान
कोरोनावायरस का खतरा अभी टला नहीं है। सर्दी का मौसम और त्योहारी सीजन को देखते हुए सावधानी और सतर्कता के साथ रहना बेहद जरूरी है। यदि एहतियात न बरती गई तो स्थिति बिगड़ सकती है।
त्योहारी सीजन में हमें पूरी सावधानी के साथ कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए आगे बढ़ना होगा। नवरात्र के बाद दशहरा, दीपावली क्रिसमस जैसे मुख्य त्योहार एक के बाद एक हैं। ऐसे में त्योहार घर-परिवार और रिश्तेदारों व अपने दोस्तों के साथ लोग त्योहार को मनाते है, लेकिन कोरोना काल में त्योहार के उत्साह के साथ कोरोनावायरस के खतरे का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।
दशहरा पर्व में यदि आप किसी सगे संबंधी से मिल रहे हैं, तो इस बार कोरोना के चलते खास सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि अपने दोस्तों या करीबी लोगों से मिलने जाएं तो सावधानी और अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। मास्क पूरे समय पहने रहें, उचित समय पर अपने हाथों को साफ करते रहे। सैनिटाइजर को साथ रखना न भूलें और एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाएं रखें।
कोरोना काल में आपको उचित दूरी रखनी ही है साथ ही त्योहार के उल्लास में ये न भूल जाएं की आपको हाथ नहीं मिलाना है या किसी से गले नहीं लगना है। एक-दूसरे से दूरी बनाएं रखनी है और हाथ मिलाने की जगह आपको नमस्ते करना है।
इस बात को न भूलें कि कोरोना का खतरा टला नहीं है बचाव का सिर्फ यही तरीका है कि आप सतर्क और सावधान रहे। लापरवाही न बरतें। सामाजिक दूरी,मास्क लगाने की आदत को न भूलें। क्योंकि छोटी सी लापरवाही बढ़ा खतरा बन सकती है।
इन बातों का रखें ख्याल -
भीड़-भाड़ वालें स्थानों में जानें से बचें।
यदि परिवार संग कहीं बाहर गए है, तो किसी भी चीज को हाथ लगाकर अपने चेहरे पर हाथ न लगाएं।
किसी भी सामान को हाथ लगाने के बाद हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।
आंखों को छूने से बचें।
घर से बाहर निकलनें पर मास्क का इस्तेमाल करें।
सैनिटाइजर लें जाना न भूलें। समय-समय पर हाथों को साफ करते रहें।
कोरोना काल में बाहर का खाना खाने से बचें।
