खांसी या दमा में पिएं अलसी की चाय, जानें विधि
सर्दी या बारिश के मौसम में जुकाम और खांसी होना सामान्य बात है। मौसम ठंडा होने के कारण नमी होती है और संक्रमण फैलने का खतरा भी उतना ही होता है। ऐसे में आप भी अगर खांसी से परेशान हैं, तो अलसी की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। जानिए कैसे बनती है अलसी की यह चाय, और कैसे पीना है इस चाय को -
अलसी की चाय बनाने के लिए आपको पिसी हुई अलसी या फिर इसका पाउडर प्रयोग करना होगा। यह चाय आपको खांसी की तकलीफ से निजात दिलाने में मदद करेगी। चलिए बनाते हैं अलसी की चाय -
सामग्री : 2 कप पानी, अलसी पावडर 1 चम्मच, शहद या गुड़ अथवा शक्कर (स्वादानुसार)।
विधि : 2 कप पानी में एक चम्मच अलसी पावडर डालकर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाते रहें, जब तक कि पानी एक कप न रह जाए।
mgid
इसके बाद इसे आंच से उतार लें और जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ अथवा शक्कर डालकर मिलाकर हल्का गुनगुना या फिर थोड़ा गरम-गरम ही पिएं।
aniview
इस चाय को पीने से सर्दी-खांसी, जुकाम या दमा की परेशानी झेल रहे व्यक्तियों को बहुत लाभ होता है। जिसे भी सर्दी में इस तरह की तकलीफें हो, वह बीमार व्यक्ति इस चाय का दिनभर में 2-3 बार सेवन कर सकते है।