सम्बंधित जानकारी
- Good Health : पनीर है प्रोटीन का खजाना, जानिए इसके बेहतरीन लाभ
- Health care in cold weather : मौसम के हिसाब से बदलें अपनी दिनचर्या : जानिए 10 काम की बातें
- coronavirus and winter : क्या सर्द मौसम में कोरोना बढ़ा सकता है प्रकोप
- Health tips in cold season : ठंडक बढ़ने लगी है, रखें सेहत की 20 सावधानियां
- Benefits Of Curd : सेहत और सुंदरता के लिए बेहतरीन है दही, जरूर जानिए फायदे
मशरूम के beauty benefits जानकर हो जाएंगे हैरान
मशरूम के आपने कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं? मशरूम के सेवन से आप तंदुरुस्त रहने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं मशरूम से होने वाले बेमिसाल फायदे-
मशरूम त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
मशरूम से स्कीन संबधित समस्या से निजात मिलती है, जैसे मुंहासे व एग्जिमा से निजात दिलाने के लिए मशरूम बहुत फायदेमंद है।
मशरूम में मौजूद कोजिक एसिड नेचुरल स्कीन लाइटनर का काम करता है।
मशरूम में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। यह मांसपेशियों की सक्रियता में बेहद फायदेमंद होता है।
मशरूम में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में मदद करते हैं।
मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
यदि आप नियमित तौर पर मशरूम खाते हैं तो मान लीजिए कि आपकी आवश्यकता का 20% विटामिन डी आपको इसके सेवन से मिल रहा है।
मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जिससे आपका वजन और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
मशरूम में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक नहीं होती, साथ ही इसके सेवन से काफी वक्त तक भूख भी नहीं लगती।
मशरूम का सेवन केवल सेहत ही नहीं बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यहां तक कि कुछ स्टडी में यह भी बताया गया है कि इसके नियमित सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम होती है।
