सम्बंधित जानकारी
- Hariyali Teej 2023: निर्जला व्रत में नहीं होगी तबीयत खराब, इन बातों का रखें ध्यान
- क्या होता है विटामिन P, शरीर के लिए कैसे है जरूरी
- जीरे के पानी से बीमारी रहेगी कोसों दूर
- दिनभर कानों में लगाएं रहते हैं earbuds तो हो जाएं सावधान
- Health Tips : बुढ़ापे में भी आपको जवान बनाए रखेगा ये बेहद करामाती फल, मात्र 5 रुपए में मिल जाएगा
अर्जुन की छाल: हार्ट से लेकर डायबिटीज तक के लिए है सेहतमंद
arjuna tree bark benefits
1. डायबिटीज करें नियंत्रित: अर्जुन की छाल के सेवन से आप डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। अर्जुन की छाल में कई तरह के enzymes पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही अर्जुन की छाल में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो ब्लड सुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
2. हृदय के लिए सेहतमंद: हृदय की सेहत के लिए भी अर्जुन की छाल लाभकारी साबित हो सकती है। स्टडी के अनुसार अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड (Triterpenoids) नामक गुण पाया जाता है। इस खास गुण के कारण ही अर्जुन छाल हृदय जोखिमों को दूर रखने में कारगर साबित है।
3. सर्दी-खांसी से राहत: सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए भी अर्जुन की छाल को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही अर्जुन की छाल आपकी सांस लेने की श्रमता को भी बढ़ाता है। अर्जुन की छाल के सेवन से कफ कम होता है जिससे सामान्य सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।
4. हाई ब्लड प्रेशर कम: अर्जुन की छाल के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकते हैं। इसमें एंटीबायोटिक गुण होता है जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं।
5. अल्सर में कारगर: पेट से संबंधित अल्सर के मामले में भी अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद है। अर्जुन की छाल पेट की अंदरूनी दीवार की सुरक्षा देती है और पेट के अल्सर से बचाव करती है। अर्जुन की छाल के ये दोनों गुण पेट के अल्सर में राहत दिलाने का काम करते हैं।
