सम्बंधित जानकारी
- हाइपरएसिडिटी में क्या खाएं, क्या न खाएं? जानिए 4 सटीक उपाय
- रात को बने चावल के इन 5 फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप, जानिए क्या है यह राज
- नेलपॉलिश लगाने के ये 5 गंभीर नुकसान, आपको जरूर जान लेना चाहिए
- सावधान, अगर आप भी ज्यादा ईयरफोन इस्तेमाल करते हैं तो हो सकती हैं ये परेशानियां
- रसीले फलों का खजाना है गर्मी का मौसम, क्योंकि सिर्फ गर्मी में आते हैं ये 7 बेशकीमती फल
ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है इन 5 चीजों का सेवन
इन दिनों बहुत से लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजों के बारे में जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं -
1 तरबूज -
ब्लड प्रेशर के मरीजों की सेहत के लिए तरबूज खाना अच्छा रहता है। इसमें एल-सिट्रीलाइन नाम का एक एसिड पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार होता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में फाइबर, लाइकोपीन, विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
2 पालक -
हरी और पत्तेदार पालक में फिइबर, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, ये भी रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
3 संतरा -
संतरा में विटामिन से भरपूर गुण होते है जो रक्त संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदा पहुंचाते है।
4 गाजर -
गाजर में पोटैशियम और बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को फायदा करती है। कच्ची गाजर या इसका जूस किसी भी रूप में दिल और गुर्दे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
5 चुकंदर -
चुकंदर खाने व इसका जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं रहती, साथ ही यह ब्लड फ्लो भी सामान्य रखने में मददगार होता है।
