सम्बंधित जानकारी
- गुजरात में सरकारी विश्वविद्यालयों में भर्ती नियमों में ऐतिहासिक बदलाव
- गुजरात में प्रेम विवाह के नियम बदले, माता-पिता को WhatsApp पर मिलेगी जानकारी
- गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले
- गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती
- गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू
गुजरात बजट 2026-27 में बड़ा प्रावधान, गांधीनगर में बनेगा देश का सबसे बड़ा नॉलेज हब
Gujarat News in Hindi : गुजरात सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में गांधीनगर में नमो सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की है। यह लाइब्रेरी देश की सबसे बड़ी और आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस होगी।
वित्त मंत्री कनु भाई देसाई ने परियोजना के लिए प्रारंभिक प्रावधान किया है। यह कदम पीएम नरेंद्र मोदी की वांचे गुजरात पहल के तहत उठाया गया है। लाइब्रेरी छात्रों, शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए राज्य स्तरीय नॉलेज हब के रूप में विकसित की जाएगी।
गुजरात सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसका प्रावधान किया है। वित्त मंत्री कनु भाई देसाई ने इसके लिए 100 रुपए आवंटित किए हैं। गांधीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संसदीय क्षेत्र है। इतना ही नहीं गुजरात सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की पहल वांचे गुजरात यानी पढ़े गुजरात के तहत यह बड़ा कदम उठाया है।
यह लाइब्रेरी 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी' कहलाएगी। यह देश की सबसे बड़ी और सबसे मॉडर्न लाइब्रेरी होगी। गुजरात के वित्त मंत्री देसाई ने आदिवासी इलाकों में नई लाइब्रेरी बनाने का भी ऐलान किया है। देसाई के अनुसार सेंट्रल लाइब्रेरी पूरी तरह से डिजिटल पढ़ाई और पढ़ने की सुविधाएं देगी, जिससे यह स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने वालों के लिए स्टेट-लेवल नॉलेज हब के तौर पर तैयार होगी।
फिलहाल भारत में सबसे बड़ी लाइब्रेरी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। इस निर्माण 1836 में किया गया था। इसमें करीब 26 लाख किताबें हैं।
