सम्बंधित जानकारी
- नज़रिया: राहुल को कमान मिलने के बाद क्या करेंगी सोनिया?
- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा छठा सवाल
- कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन
- राहुल से बोले अमित शाह, बिना कागज पढ़े पांचों सवाल दोहराकर दिखाएं
- राहुल ने मोदी से पूछा, कब पूरा होगा महिलाओं से किया वादा...
गुजरात के तीन बच्चों से मुझे हमदर्दी : राजनाथ
आणंद (गुजरात)। गुजरात में चुनाव प्रचार करने आए केंद्रीय गृहमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उन्हें पास नेता हार्दिक पटेल, ओबीसी नेता अल्पेश पटेल तथा दलित कार्यकर्ता जिग्नेश मेवाणी के प्रति हमदर्दी है।
सिंह ने रविवार को मध्य गुजरात के आणंद में एक चुनावी सभा में तीनों का सीधे नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस 3 बच्चों के सामने झोली फैलाए खड़ी है।
उन्होंने कहा कि मुझे इन तीनों से, जिनके नाम सभी जानते हैं, हमदर्दी है। ये जिस राहुल गांधी के साथ हाथ मिला रहे हैं, उनका इतिहास ये नहीं जानते। राहुल जहां भी चुनाव में जाते हैं, वे खुद तो डूबते हीं हैं, जो इनका हाथ पकड़ते हैं उन्हें भी लेकर डूब जाते हैं। इसी बात को लेकर मुझे इन 3 बच्चों से हमदर्दी है। (वार्ता)
