सम्बंधित जानकारी
- गुजरात की 16 सीटों पर देखने को मिलेगा रोचक मुकाबला
- गुजरात में शिक्षा पर कम सरकारी खर्च, राहुल ने साधा मोदी पर निशाना
- शहीद की बेटी के अपमान पर बवाल, विजय रुपाणी ने इस तरह किया पलटवार...
- रूपाणी की सभा में शहीद की बेटी का अपमान, राहुल ने वाइरल किया वीडियो
- राज बब्बर बोले, हिन्दू नहीं अमित शाह, रूपाणी ने दिया जवाब
राहुल ने मोदी से पूछा, कब पूरा होगा महिलाओं से किया वादा...
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि गुजरात की बहनों से किया वादा कभी पूरा होगा या नहीं।
उन्होंने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पांचवां सवाल पूछते हुए कहा कि न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण, महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण। आंगनवाड़ी वर्कर और आशा, सबको दी बस निराशा। गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा, पूरा करने का कभी नहीं था इरादा।
राहुल पांच दिनों से लगातार ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें गुजरात के लोगों से किए वह वादे याद दिला रहे हैं जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
