सम्बंधित जानकारी
- Air India Bharti 2022: एअर इंडिया में केवल इंटरव्यू से होगी प्रबंधकीय पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
- ICMR Scientist C Recruitment 2022: आईसीएमआर में निकली 17 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
- SBI में रिटायर्ड अधिकारियों के 641 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 41,000 तक, जानें आवेदन की लास्ट डेट
- Cochin Shipyard Limited में 261 पदों पर होगी भर्ती, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- CRPF Assistant Commandant Recruitment 2022 : CRPF में 176 सहायक कमांडेंट पदों पर होगी भर्ती, जानें जॉब ऑफर
Teacher Bharti 2022: परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी में निकली 205 पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
Teacher Jobs
AEES Teacher Bharti 2022 अधिसूचना के अनुसार परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) द्वारा ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट प्राइमरी टीचर (PRT), लाइब्रेरियन और प्रिपरेटरी टीचर (Prep) के पदों पर नियुक्तियों के लिए अपने ऑफिशियल वेबसाइट aees.gov.in पर शिक्षकों की भर्ती 2022 के लिए एक अधिसूचना अपलोड की गई हैं, जिसमें कुल 205 रिक्त पदों को भरा जाना है।
इन पदों पर नियुक्तियों के लिए पात्रता मानदंड- प्राथमिक शिक्षक- 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या इंटरमीडिएट उम्मीदवार के पास शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (D.Ed.) या प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक (B.El.Ed.) की डिग्री होना आवश्यक है। TGT के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
AEES शिक्षक 2022 भर्ती के लिए जिन पदों पर नियुक्तियां की जानी है, वे इस प्रकार हैं-
- पीजीटी - 15
- अंग्रेजी - 2
- हिंदी - 1
- गणित - 4
- भौतिकी - 1
- रसायन विज्ञान - 1
- कंप्यूटर साइंस - 4
- जीव विज्ञान - 2
- टीजीटी - 101
- अंग्रेज़ी - 11
- सामाजिक विज्ञान - 14
- हिंदी/संस्कृत - 10
- गणित/भौतिकी - 21
- रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान - 7
- कंप्यूटर साइंस - 10
- पीईटी पुरुष - 9
- पीईटी महिला - 7
- कला - 7
- मराठी - 5
- लाइब्रेरियन - 8
- पीआरटी - 70
- पीआरटी संगीत - 5
- Prep - 6
जानकारी के अनुसार AEES द्वारा 21 मई 2022 से अपनी वेबसाइट aees.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 जून 2022 रखी गई है। इच्छुक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
