सम्बंधित जानकारी
- SBI में रिटायर्ड अधिकारियों के 641 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 41,000 तक, जानें आवेदन की लास्ट डेट
- Cochin Shipyard Limited में 261 पदों पर होगी भर्ती, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- CRPF Assistant Commandant Recruitment 2022 : CRPF में 176 सहायक कमांडेंट पदों पर होगी भर्ती, जानें जॉब ऑफर
- IIT Bhubaneswar Recruitment: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर में होगी भर्ती, 27 पद खाली, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
- UP Home Guard Recruitment: यूपी में सरकारी नौकरी पाने का खास अवसर, हर साल होगी होगी 12000 होमगार्ड्स की भर्ती, जानें पूरी खबर
ICMR Scientist C Recruitment 2022: आईसीएमआर में निकली 17 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
ICMR Scientist C Recruitment 2022 / ICMR Bharti 2022: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने हाल ही में साइंटिस्ट सी के अलग-अलग पदों पर भर्ती को लेकर एक अधिसूचना जारी की है, इसके अनुसार 18 साइंटिस्ट-सी पदों पर भर्ती की जानी है और इसके लिए सैलरी 2,08,700 रुपए तक दी जाएगी।
इस नौकरी को पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करके इस जॉब को हासिल कर सकते हैं।
इस पोस्ट पर होने वाली नियुक्तियों के लिए साइंटिस्ट सी- 17 पद खाली पड़े हैं। जिसके लिए मांगी गई शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पब्लिक हेल्थ एंटोमोलॉजी में प्रथम श्रेणी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ-साथ संबंधित स्पेशलिटी में सरकारी क्षेत्र / निजी संस्थान में आर एंड डी / शिक्षण / कार्य में 4 वर्षों का अनुभव होना अथवा पीएच.डी के साथ द्वितीय श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री; प्रासंगिक स्पेशलिटी में सरकारी/ सार्वजनिक क्षेत्र/ निजी संस्थान में 4 वर्ष का आर एंड डी / शिक्षण / कार्य अनुभव होना अतिआवश्यक है।
साथ ही योग्य उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान रखा गया है।
ICMR साइंटिस्ट सी भर्ती 2022 के तहत आवेदन शुल्क- अन्य सभी वर्ग की श्रेणियों के लिए- रु. 1500/- रखा गया है। एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी / ईडब्ल्यूएस- छूट दी गई है। इन पदों पर नौकरी मिलने पर वेतन स्तर-11 रु. 67,700- रु. 2,08,700 (पूर्व-संशोधित ग्रेड वेतन- रु.6600/-) दिया जाएगा।
ICMR साइंटिस्ट सी भर्ती 2022 के आवेदन पत्र के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार केवल https://recruit.icmr.org.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ICMR Scientist C Recruitment 2022 Notification पर संबंधित जानकारी देखें।
