1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. गोवर्धन पूजा
  4. Govardhan puja kaise karte hain

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

annakut mahotsav kaise manaya jata hai
Govardhan Puja and annakoot mahotsav 2024: कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जाता है। 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा है और इसी दिन शाम को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा सुबह 06:34 से 08:46 के बीच के बाद अपराह्न 03:23 से 05:35 के बीच होगी। गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त- अपराह्न 03:23 से 05:35 के बीच है।
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 01 नवम्बर 2024 को शाम 06:16 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 02 नवम्बर 2024 को रात्रि 08:21 बजे तक।
 
कैसे मनाते हैं अन्नकूट उत्सव और गोवधर्न पूजा का यह त्योहार | How Govardhan Puja and Annakoot Festival Celebrate:
 
- दीपावली के बाद यह दिन परस्पर भेंट का दिन भी होता है। एक-दूसरे के गले लगकर दीपावली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। गृहिणियां मेहमानों का स्वागत करती हैं। लोग छोटे-बड़े, अमीर-गरीब का भेद भूलकर आपस में मिल-जुलकर यह त्योहार मनाते हैं।
 
- इस दिन परिवार, कुल खानदान के सभी लोग एक जगह इकट्ठे होकर गोवर्धन और श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद साथ में ही भोजन करते हैं और शगुन स्वरूप जुआ भी खेलते हैं। इस दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर गोवर्धन की पूजा करते हैं।
 
- प्रात:काल भगवान कृष्ण का ऐसा चित्र जिसमें वे गोवर्धन पर्वत हाथ में धारण किए खड़े हों अपने पूजाघर में लगाकर उसकी पूजा की जाती हैं। 
 
- इस दिन प्रात:काल स्नान करने के उपरान्त घर की दहलिज के बाहर गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उसके समीप विराजमान कृष्ण के सम्मुख गाय तथा ग्वाल-बालों की रोली, चावल, फूल, जल, मौली, दही तथा तेल का दीपक जलाकर पूजा और परिक्रमा की जाती है। पूजा के बाद कई तरह के पकवान बनाकर भोग स्वरूप रखते हैं।
 
- सायंकाल गोवर्धन विग्रह का पंचोपचार विधि से पूजन करें और 56 प्रकार के पकवान बनाकर भोग अर्पित करें।
 
- ग्रामीण क्षेत्र में अन्नकूट महोत्सव इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन नए अनाज की शुरुआत भगवान को भोग लगाकर की जाती है। 
 
- इस दिन गाय-बैल आदि पशुओं को स्नान कराके धूप-चंदन तथा फूल माला पहनाकर उनका पूजन किया जाता है और गौमाता को मिठाई खिलाकर उसकी आरती उतारते हैं तथा प्रदक्षिणा भी करते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?