सम्बंधित जानकारी
- 10 December Human Rights Day: क्यों मनाते हैं मानव अधिकार दिवस
- 7 December Flag Day: झंडा दिवस, देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन
- Indian Navy Day 2019: 4 दिसंबर, नौसेना दिवस पर विशेष
- जानलेवा है प्लास्टिक, इससे होने वाले नुकसान की यह 10 बातें आप नहीं जानते होंगे
- बच्चों के लिए Hindi Paheliyan : बुझो तो जानें
International Hindi day | कब मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस, जानिए
क्या आप जानते हैं विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है? आप में से अधिकांश का जवाब होगा 14 सितंबर। लेकिन नहीं, यह गलत जवाब है।
वास्तव में विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।
विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी के लिए अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित- प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।
