सम्बंधित जानकारी
- बच्चों के लिए Hindi Paheliyan : बुझो तो जानें
- Indian Navy Day 2019: 4 दिसंबर, नौसेना दिवस पर विशेष
- जानलेवा है प्लास्टिक, इससे होने वाले नुकसान की यह 10 बातें आप नहीं जानते होंगे
- जानें world ozone day मनाने का कारण, इन 5 तरीकों से रखें ओजोन लेयर को सुरक्षित
- 7 December Flag Day: झंडा दिवस, देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन
10 December Human Rights Day: क्यों मनाते हैं मानव अधिकार दिवस
हम 60 साल से भी ज्यादा समय से मानव अधिकार दिवस मना रहे हैं। यह दिन प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाते हैं। इस दिवस पर हम क्या ऐसा करने वाले है जो हमारे समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करेगा। लेकिन इन सबके पहले यह जानना अतिआवश्यक है कि आखिर मानव अधिकार आयोग क्या है और क्यों इस दिवस को 10 दिसंबर के ही दिन मनाया जाता है।
दरअसल 10 दिसंबर 1948 को मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया था। यह एक ऐसी संस्था है जो विश्व में मानव के हित में किए जा रहे अधिकारों की रक्षा करती है।
इसी के चलते मानव अधिकार आयोग ने मानव के अधिकार से जुड़े हुए 30 अनुच्छेदों का लेखा-जोखा तैयार किया हुआ है। जिसके अंतर्गत मानव के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक विकास में अवरोध उत्पन्न करने वाले मामलों पर या तो संज्ञान लिया जाता है या शिकायत के आधार पर समस्या को सुलझाया जाता है।
भारत में मानव अधिकार का मुख्य कार्यालय दिल्ली में है इसके अतिरिक्त हर प्रदेश व जिले में भी मानव अधिकार के कार्यालय स्थापित किए गए है।
यह कार्यालय किसी सरकारी व गैर सरकारी अधिकारी के द्वारा किए गए ऐसे कार्यों की समीक्षा करता है जिसके खिलाफ सरकार कोई कदम ना उठा रही हो और वह मामला मानव अधिकार के हनन के दायरे में आता हो।
