Fri, 19 Jun 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. tips for ganesha pujan

कैसे होंगे भगवान श्री गणेश प्रसन्न, पढ़ें 5 उपाय

ganesh chaturthi 2017
गणेशोत्सव के आरंभ होते ही श्री गणेश को प्रसन्न करने की कोशिशें तेज हो जाती है। श्री गणेश बहुत छोटे-छोटे उपायों से प्रसन्न हो जाते हैं। जानिए सरलतम तरीके श्री गणेश को प्रसन्न करने के... 
1.गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी के नामों का स्मरण करना चाहिए। मंदिर में विधि विधान से पूजा करते हुए भगवान गणेश के नाम लेने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
 
2. भगवान गणेश को इस दिन घी और गुड़ का भोग लगाएं। भोग लगाने के पश्चात् घी और गुड़ गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक रूप से खुशहाली आती है। 
3. अगर घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है तो गणेश चतुर्थी के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश होता है।
 
4 इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ानी चाहिए। संभव हो तो  दूर्वा से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर उनका पूजन करना चाहिए।
 
5. भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद खुद भी अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए। 

 
ये भी पढ़ें
गणेश चतुर्थी पर यह विशेष धागा करेगा कामना पूरी