Sat, 20 Jun 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. ganesh chaturthi 2017

इस बार 10 नहीं 11 दिनों का होगा गणेशोत्सव

गणेशोत्सव
25 अगस्त 2017 से  गणेशोत्सव आरंभ हो रहा है। गणेश उत्सव बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस वर्ष गणेशोत्सव 10 दिन के बजाय 11 दिनों तक चलेगा। यानी गणेश चतुर्थी 25 अगस्त को मनाई जाएगी। 5 सितंबर 2017 को गणपति प्रतिमा का विसर्जन होगा। 
इस बार गणेशोत्सव 10 दिन का ना होकर, 11 दिनों का होगा। क्योंकि दशमी तिथि दो बार आ रही हैं। इस बार 31 अगस्त और एक सितंबर दोनों ही दिन दशमी तिथि रहेगी। गणेशोत्सव 25 अगस्त से शुरु होकर पांच सितंबर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कई लोग इस दिन शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं। किसी भी शुभ कार्य का श्रीगणेश इस दिन करने से फल मंगलमयी मिलता है।

 
ये भी पढ़ें
पूजा का नारियल खराब निकले तो प्रसन्न हो जाएं