Hanuman Chalisa
Thu, 6 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. Ganesh mantra 12 rashi

राशि अनुसार कैसे करें श्री गणेश का मंगल पूजन, कौन सा लगाएं भोग

राशि अनुसार श्री गणेश पूजन
10 दिन तक श्री गणेश की मंगल आराधना का पावन दौर आरंभ हो गया है। आइए जानते हैं राशि अनुसार आपका पवित्र मंत्र कौन सा है और किस विशेष भोग से प्रसन्न होंगे श्री गणेश ... 
 
मेष- वक्रतुंड गणेश का पूजन करें। आपका मंत्र है: ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ 
विशेष भोग : छुआरा और गु़ड़ के लड्डू
 
वृष- विनायक गणेश का पूजन करें। आपका मंत्र है: ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं। 
विशेष भोग : मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू
 
मिथुन-लक्ष्मी-गणेश का पूजन करें। आपका मंत्र है: ॐ श्रीं गं लक्ष्मी गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा॥ 
विशेष भोग : मूंग के लड्डू, हरे फल।
 
कर्क- एकदंत गणेश का पूजन करें। आपका मंत्र है: ॐ एकदंताय हुं॥ 
विशेष भोग :मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर।
 
सिंह-‍सौभाग्य गणेश का पूजन करें।  आपका मंत्र है: ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानाय स्वाहा॥
विशेष भोग :गु़ड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल, छुआरा । 
 
कन्या- विघ्न विनाशक गणेश का पूजन करें। आपके मंत्र है :  ॐ गं गणपतयै नमः॥ ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥ 
विशेष भोग : हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश।
 
तुला- शक्तिविनायक गणेश का पूजन करें। आपका मंत्र है: ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं॥ 
विशेष भोग : मिश्री, लड्डू और केला।
 
वृश्चिक- उमापुत्राय गणेश का पूजन करें। आपका मंत्र है : ॐ ह्रीं उमापुत्राय नम: 
विशेष भोग : छुआरा और गु़ड़ के लड्डू ।
 
धनु- हरिद्रा रूप गणेश की आराधना करें। आपका मंत्र है : हरिद्रारूप हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा॥ 
विशेष भोग : मोदक व केला।
 
मकर- लम्बोदर रूप की आराधना करें।  आपका मंत्र है : ॐ लम्बोदराय नमः। 
विशेष भोग : मोदक के लड्डू, किशमिश, तिल के लड्डू।
 
कुंभ- सर्वेश्वराय रूप का पूजन करें। आपका मंत्र है: ॐ सर्वेश्वराय नमः। 
विशेष भोग : गु़ड़ के लड्डू व हरे फल।
 
मीन- सिद्धि विनायक गणेश की उपासना करें। आपका मंत्र है: ॐ सिद्धि विनायकाय नमः। 
विशेष भोग : बेसन के लड्डू, केला, बादाम।

ये भी पढ़ें
श्री गणेश का विशेष कामना अनुसार कैसे करें पूजन