सम्बंधित जानकारी
- 200 घंटों में 300 बैठकें, जानिए G20 समिट में कैसे बनी यूक्रेन पर आम सहमति?
- कौन है हिंदी बोलने वाली अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता
- G20 समिट में कोणार्क चक्र की प्रतिकृति, भारत के लिए क्यों खास है यह चक्र
- यूक्रेन पर सरकार के रुख से विपक्ष सहमत : राहुल गांधी
- मोदी-बाइडेन के बीच परमाणु सहयोग, UNSC में स्थायी सदस्यता पर चर्चा
G20 सम्मेलन के डिक्लेरेशन पर यूक्रेन ने उठाए सवाल, क्या बोला रूस
G20 Summit news : G20 सम्मेलन के डिक्लेरेशन में रूस का नाम नहीं होने पर यूक्रेन ने सवाल उठाए हैं। हालांकि रूस ने इस घोषणा पत्र को संतुलित बताया है। घोषणा पत्र में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की निंदा करने से परहेज किया गया।
G20 लीडर्स घोषणा पत्र में एक सर्वसम्मति घोषणा को अपनाया और रूस का नाम लिए बिना किसी भी क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए बल का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया गया।
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने G20 घोषणा पत्र को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसमें रूस का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने G20 घोषणा पत्र के एक भाग का स्क्रीनशॉट एक्स पर पोस्ट किया। इसमें दिखाई दे रहा है कि घोषणा पत्र के कई हिस्सों को लाल रंग से हटा दिया गया और शब्दों को सही किया गया।
जी 20 समिट में रूस की शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने कहा कि यह मंच के लगभग बीस साल के इतिहास में सबसे कठिन जी 20 शिखर सम्मेलन में से एक था। शिखर सम्मेलन से पहले घोषणा पर सहमति बनने में लगभग 20 दिन लग गए। यह न केवल यूक्रेन विषय को लेकर था, बल्कि सभी प्रमुख मुद्दों पर स्थिति में मतभेदों के कारण भी था।G20 adopted a final declaration. We are grateful to the partners who tried to include strong wording in the text. However, in terms of Russia's aggression against Ukraine, G20 has nothing to be proud of. This is how the main elements of the text could look to be closer to reality pic.twitter.com/qZqYluVKKS
— Oleg Nikolenko (@OlegNikolenko_) September 9, 2023
रूस के मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन एक सफल आयोजन है, क्योंकि यह हमें कई प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जी20 के अध्यक्ष के रूप में भारत ने पहली बार ग्लोबल साउथ की स्थिति मजबूत की।
