सम्बंधित जानकारी
- G20 India : G20 समिट में भारत को बड़ी कामयाबी, 'नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र' को मंजूरी, दुनिया के बड़े नेताओं के बीच PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- G20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी (Live Updates)
- G20 समिट : बर्थ पार्टी में उड़ रहा था ड्रोन, पुलिस में खलबली
- कौन है हिंदी बोलने वाली अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता
- G20 समिट में कोणार्क चक्र की प्रतिकृति, भारत के लिए क्यों खास है यह चक्र
G20 Summit 2023 : जी-20 में चीन का घेराव, दिल्ली घोषणा-पत्र की 10 बड़ी बातें
New Delhi Declaration adopted at G20 : G20 का साझा घोषणा पत्र 37 पेज का है। इसमें कुल 83 पैराग्राफ हैं। इसे ही नई दिल्ली डिक्लेरेशन कहा गया है। इस घोषणा-पत्र से भारत ने चीन का घेराव किया है। जानिए क्या है इसकी 10 प्रमुख बातें-
1. अर्थव्यवस्था में निर्णय-निर्माता के रूप में महिलाओं की भागीदारी को अहमियत।
2. पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ विकास के रास्ते अपनाएं जाएंगे।
3. घोषणा-पत्र में 'यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति' का आह्वान किया गया है।
4. सदस्य देशों से 'इलाकों पर कब्जा करने के लिए ताकत के इस्तेमाल' या किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ कार्य करने से बचने का आग्रह किया गया है।
5. भारत की पहल पर वन फ्यूचर अलायंस बनाया जाएगा। बायो फ्यूल एलायंस बनाया जाएगा। इसके फाउंडिंग मेंबर भारत, अमेरिका और ब्राजील होंगे।
6. सभी देश सस्टेनेबल डेवलेंपमेंट गोल पर काम करेंगे। एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य पर जोर दिया जाएगा।
7. ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर जोर दिया जाएगा। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक ग्लोबल पॉलिसी बनाने को लेकर बातचीत की जाएगी। ग्रीन और लॉ कार्बन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर काम किया जाएगा।
8. जैव विविधता, वनों और महासागरों का संरक्षण करेंगे। भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए बेहतर तैयारी करेंगे। विकासशील देशों में ऋण संबंधी कमजोरियों पर काम किया जाएगा।
9. कर्ज को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने को लेकर भारत ने कॉमन फ्रेमवर्क बनवाने की बात पर जोर दिया है। दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों को फंड किया जाएगा।
10. एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाने के लिए फंडिंग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। तापमान लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संसाधन बढ़ाने पर मंजूरी बनी है।
