सम्बंधित जानकारी
- Father's Day 2023 पर 8 बेहतरीन शायरी
- Father day 2024 : पिता-पुत्र के लिए पुराणों के 10 खास श्लोक
- Father day 2024: 5 पौराणिक पितृभक्तों के बारे में रोचक जानकारी
- पापा को खुश करने के लिए घर पर ऐसे करें फादर्स डे सेलिब्रेट, जानें ये 6 तरीके
- आपके और पिता के बीच के रिश्ते को खराब कर सकती हैं ये छोटी छोटी गलतियां
Fathers Day के लिए मशहूर शायरों के चुनिन्दा शेर
इन अशआरों से करिये पिता के लिए अपनी भावनाओं का इज़हार
Fathers Day Shayari
Fathers Day Shayari : पिता का रिश्ता अपने बच्चों के साथ बहुत अलहदा होता है। शायद ये वो इकलौता रिश्ता है जहाँ जज़्बात खुल कर ज़ाहिर नहीं होते। इसी खूबसूरत रिश्ते का दिन है Fathers Day। यूँ तो ये रिश्ता किसी दिन का मोहताज नहीं लेकिन अपने पिता के लिए आपके सम्मान, भावनाओं और प्रेम के लिए ये मौका बहुत ख़ास हो सकता है।
Fathers Day के इसी खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं मशहूर शायरों के चुनिन्दा शेर जो आपके पिता के प्रति आपकी भावनाओं, प्रेम और सम्मान को व्यक्त करने का जरिया बन सकते हैं।ALSO READ: Fathers Day पर इन पंक्तियों से करिये पिता के लिए अपनी भावनाओं का इज़हार
घर की इस बार मुकम्मल मैं तलाशी लूँगा
ग़म छुपा कर मिरे माँ बाप कहाँ रखते थे
साजिद जावेद साजिद
इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा
मुनव्वर राना
मुद्दत के बाद ख़्वाब में आया था मेरा बाप
और उस ने मुझ से इतना कहा ख़ुश रहा करो
अब्बास ताबिश
बाप ज़ीना है जो ले जाता है ऊँचाई तक
माँ दुआ है जो सदा साया-फ़िगन रहती है
सरफ़राज़ नवाज़
वो पेड़ जिस की छाँव में कटी थी उम्र गाँव में
मैं चूम चूम थक गया मगर ये दिल भरा नहीं
हम्माद नियाज़ी
उन के होने से बख़्त होते हैं
बाप घर के दरख़्त होते हैं
अज्ञात
मुझ को थकने नहीं देता ये ज़रूरत का पहाड़
मेरे बच्चे मुझे बूढ़ा नहीं होने देते
मेराज फ़ैज़ाबादी
ये बात सच है मिरा बाप कम नहीं माँ से
ताहिर शहीर
