सम्बंधित जानकारी
- Navratri Food : कच्चे केले की चटपटी टिक्की
- एकादशी भोग : जायकेदार घीया हलवा, पढ़ें एकदम आसान विधि
- Shravan recipes : रिमझिम मौसम में बनाएं 5 सरल Yummy Dishes
- fast recipe: नवरात्रि खान-पान : राजगिरा आटे का फलाहारी हेल्दी डोसा
- Sawan Somwar Recipes: उपवास में लोग खाते हैं कौन-कौन से मजेदार फलाहारी व्यंजन
Navratri Vrat Recipe : लाजवाब चटपटे साबूदाना कटलेट
sabudana cutlet
सामग्री :
1 कप साबूदाना, 250 ग्राम उबले हुए आलू, 1/2 कप भुनी मूंगफली, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 कप बारिक कटा हरा धनिया, सेंधा नमक व काली मिर्च पाउडर (अपने स्वादानुसार), 1/2 नींबू, तलने के लिए तेल।
विधि :
साबूदाने को धोकर पानी में भिगो दें। थोड़ी देर बाद इसका पानी निथारकर 1-2 घंटे के लिए रख दें। अब मूंगफली को दरदरा पीस लें और आलू को छीलकर मैश करें। इसमें साबूदाना, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस तथा पिसी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। साबूदान-आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का सा चपटा कर दें। अब इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। लीजिए साबूदाने के लाजवाब चटपटे कटलेट तैयार हैं। अब हरी चटनी के साथ गरमा-गरम पेश करें।
ALSO READ: Navratri Food : कच्चे केले की चटपटी टिक्की
