सम्बंधित जानकारी
- Vrat ka Khana : पोटॅटो बॉल्स विथ बनाना, जानिए कैसे बनाएं
- fast recipe: नवरात्रि खान-पान : राजगिरा आटे का फलाहारी हेल्दी डोसा
- Sawan Somwar Recipes: उपवास में लोग खाते हैं कौन-कौन से मजेदार फलाहारी व्यंजन
- Crispy Vada Recipe : कैसे बनाएं चटपटा फलाहारी साबूदाना बड़ा, पढ़ें आसान विधि
- व्रत का खान-पान: अगर आप केले की चिप्स खाकर बोर हो गए हैं तो बस अपनाएं ये 4 Steps और केले का शाही हलवा तैयार
एकादशी भोग : जायकेदार घीया हलवा, पढ़ें एकदम आसान विधि
Halwa Recipes
सामग्री :
1 किलो लौकी या घीया (कद्दूकस की हुई), 50 ग्राम ताजा मावा (खोया), 2 बड़े चम्मच घी, 150 ग्राम शकर, 2-3 केसर के लच्छे, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ी-सी मेवा कतरन।
विधि :
* सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर किसी हुई लौकी को हल्का भूनकर अलग रख लें।
* अब कड़ाही में थोड़ा-सा पानी डालें, फिर चीनी डालें।
* जब शकर पूरी तरह घुल जाए, तब इसमें भूनी हुई लौकी डालकर चलाएं।
* जब शकर का पानी पूरी तरह खत्म हो जाए और चाशनी जैसा गाढ़ा दिखाई देने लगे, तब इसमें मावा डालकर हिलाएं।
* फिर मेवा कतरन और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह चलाकर 2-3 मिनट तक चलाएं।
* अब केसर को हाथ से मसलकर ऊपर से बुरकाएं।
* लीजिए आपके लिए तैयार है घीया का जायकेदार हलवा।
* अब भगवान को भोग लगाएं और व्रत के दिनों में इसको अपने फलाहार डिश में शामिल करें।
उपवास के दिनों में यह हलवा सेहत की दृष्टि से बहुत फायदेमंद है।
ALSO READ: करेले की 3 डिशेज, 6 Health Benefits जानिए
