1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. coconut paratha

स्वादिष्ट स्वीट कोकोनट पराठा

coconut paratha
सामग्री :
1 कप ताजा किसा नारियल, 1 उबला आलू, आधा कप सिंघाड़े का आटा, आधा कप राजगिरा आटा, 1 छोटा चम्मच शकर, आधा चम्मच पिसी इलायची, घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
किसे हुए नारियल में दोनों आटे एवं पिसी हुई इलायची व शकर मिलाएं। 
 
उबला आलू छीलकर मैश कर लें। इसे आटे में मिलाकर गूंथ लें। 
 
गूंथे आटे की लोइयां बनाकर बेल लें। इन्हें गर्म तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें। 
 
स्वादिष्ट स्वीट कोकोनट पराठा गर्मागर्म सर्व करें।