सम्बंधित जानकारी
- लौकी के पकौड़े बनाने की सरल विधि (देखें वीडियो)
- कैसे बनाएं साबूदाने के लज्जतदार थालीपीठ, पढ़ें 7 सरल स्टेप्स...
- साबूदाने की चटपटी चकली बनाने के 6 आसान टिप्स...
- व्रत का खान-पान : साबूदाने के शाही लड्डू बनाने के 3 सरल टिप्स
- नवरात्रि एवं व्रत (उपवास) के व्यंजन : मूंगफली की पौष्टिक बर्फी (देखें वीडियो)
नवरात्रि डिश : केसरिया पोटॅटो जलेबी
फलाहारी रेसिपी
सामग्री :
250 ग्राम आलू, 50 ग्राम अरारोट, 250 ग्राम शकर, 1 चुटकी केसर, तलने के लिए घी।
विधि :
आलू को उबाल लें, अब छिलके निकालकर मिक्सी में पीस लें। इसी में अरारोट भी मिला दें। थोड़ा-सा दूध मिलाकर जलेबी का गाढ़ा घोल तैयार कर लें। दूसरी ओर शकर में पानी व केसर मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
अब एक तई में घी गर्म करें। जलेबी के घोल को कपड़े या पॉलिथीन में भरकर छोटा-सा छेद करके जलेबी बनाकर तल लें। फिर इन्हें चाशनी में डालें। जब चाशनी पी लें तब जलेबी को गरम-गरम सर्व करें।
