सम्बंधित जानकारी
- बस 10 आसान टिप्स और कच्चे केले की कुरकुरी पकौड़ी तैयार, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को जी ललचाए
- आपने कहीं नहीं खाए होंगे इतने लाजवाब पनीर के फलाहारी पकौड़े, पढ़ें 6 आसान टिप्स
- आपने कभी नहीं ट्राय किए होंगे साबूदाने के चटपटे पकौड़े, एक बार जरूर आजमाएं
- बस 2 मिनट में तैयार सेहतमंद नमकीन लस्सी, व्रत-उपवास में है लाभकारी
- चटपटी साबूदाना चाट, चटखारेदार स्वाद ऐसा कि भुलाए न भूलेंगे
श्रावण मास में बनाएं कच्चे केले की नमकीन पूरी, बने रहेंगे सेहतमंद। namkin puri
सामग्री :
2 कच्चे केले, 250 ग्राम सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच सौंफ, सेंधा नमक स्वादानुसार, चुटकी भर शक्कर, पाव चम्मच काली मिर्च पावडर, बारीक कटा हरा धनिया, तलने के लिए घी अथवा तेल।
विधि :
सबसे पहले कच्चे केले को उबाल लें। ठंडे होने पर छिलके उतार कर हाथ से मैश कर लें। अब एक थाली में सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा लेकर छान लें। उसमें उपरोक्त मसाला सामग्री और केले का मिश्रण मिलाएं। अब आटे को गूंथ कर 10-15 मिनट कपड़े से ढंककर रख दें।
अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरियां बेल लें। एक कड़ाही में घी/तेल गरम करके केले की फलाहारी पूरी कुरकुरी होने तक तल लें। गरमा-गरम पूरी को दही के रायते या हरी चटनी के साथ पेश करें।
यह पूरी उपवास के दिनों में काफी फायदेमंद है। इसको खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी।
