चलो प्रदूषण को मिटाएं, इस Environment Day पर मां की ये smart tips अपनाएं
World Environment Day
1. "मैं अक्सर पन्नियों को फाड़कर उनका पायदान बनाती हूं। अक्सर लोग कपडे का पायदान बनाते हैं पर मैं प्लास्टिक पॉली बैग का पायदान बनाती हूं। बाजार से आई हुई पन्नियों को मैं संभाल कर रखती हूं।" -नीता कुशवाह
2. "मैं नमक या कोई भी अन्य मसाले का पैकेट संभाल कर रखती हूं। जब भी मैं पापड़ बनाती हूं तो इन पैकेट में ही रखती हूं। साथ ही हमारे गमले में पीपल के पौधे उग जाते हैं। तो उस पौधे को मैं प्लास्टिक की बॉटल में लगाती हूं और बारिश के समय उन्हें खुले मैदान में लगा देती हूं।" -सीमा नायक
3. "मैं अक्सर कोल्ड ड्रिंक या मिनरल की बॉटल को संभाल कर रखती हूं। इन बॉटल को मैं ट्रेवल के समय इस्तेमाल करती हूं। साथ ही मुझे पौधे लगाना बहुत पसंद है। मैं बड़े प्लास्टिक के कंटेनर को भी संभाल कर रखती हूं और ज़रूरत पड़ने पर उनमें पौधे लगा देती हूं।" -संगीता जाट
5. "मैं अक्सर होटल की सब्ज़ियों के डिब्बे रखती हूं। वो काफी ज़्यादा अच्छी क्वालिटी के होते हैं। मैं उनमें खाना पैक कर के दूसरों को देती हूं या उन्हें सफर करते समय इस्तेमाल करती हूं। इन प्लास्टिक के डिब्बों को धोकर कई बार यूज़ कर सकते हैं।" -अंजुला पटेल

