सम्बंधित जानकारी
- भगवान विष्णु को चढ़ाएं घर में उपलब्ध ये 11 चीजें और करें प्रसन्न
- ॐ जय जगदीश हरे : एकादशी पर इस आरती से करें श्रीविष्णु को प्रसन्न
- Ekadashi Vishesh : आज पढ़ें श्री विष्णु चालीसा, मिटेगा हर दु:ख-दर्द
- एकादशी विशेष : क्यों नहीं खाते हैं चावल इस दिन? यह जानकारी नई है,जरूर पढ़ें..
- एकादशी व्रत के ये 18 नियम आपको जानना है जरूरी, उपवास करने से पहले अवश्य पढ़ें
Mantra on Ekadashi : इन मंत्रों के बिना अधूरी है श्रीहरि विष्णु की पूजा, एकादशी पर अवश्य पढ़ें
Om Namo Bhagavate Vasudevaya
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन भगवान श्रीहरि का स्मरण करने से जीवन के समस्त संकटों का नाश होता है तथा धन-वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु जगत का पालन करने वाले देवता हैं।
उनका स्वरूप शांत और आनंदमयी है। अगर प्रतिदिन कोई मंत्र न पढ़ सकें तो कम से कम किसी खास अवसर पर या जैसे एकादशी या गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है।
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं श्रीहरि विष्णु के विविध मंत्र, जिनका जाप कर धन-वैभव, समृद्धि तथा जीवन के अनेक कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती हैं
आइए जानें श्रीहरि नारायण के सरलतम चमत्कारी मंत्र :-
* शीघ्र फलदायी मंत्र
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
- ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
- ॐ विष्णवे नम:
* धन-समृद्धि की चाह रखने वाले ये विशेष मंत्र पढ़ें :-
- ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
धन लाभ के लिए रोज बोलें :-
* लक्ष्मी विनायक मंत्र -
दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
* विष्णु के पंचरूप मंत्र -
- ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:
* ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
एकदम सरल एवं लाभदायी मंत्र :-
सरल मंत्र -
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
- ॐ हूं विष्णवे नम:।