सम्बंधित जानकारी
- Putrada Ekadashi 2021 : पुत्रदा एकादशी की यह व्रतकथा देगी शूरवीर, सुयोग्य संतान का आशीष
- किस हिन्दू माह में आती है कौन-सी एकादशी, क्या है व्रत रखने के फायदे
- पुत्रदा एकादशी 2021 : जानिए व्रत रखने के 4 फायदे
- Putrada Ekadashi 2021 Date: कब है पुत्रदा एकादशी? जानिए व्रत-पूजन, महत्व एवं शुभ मुहूर्त
- Saphala Ekadashi 2021 : सफला एकादशी का व्रत रखने के 5 फायदे, जानिए पारण का समय
Ekadashi 2021 Rules : एकादशी के नियम, जानिए क्या नहीं करना चाहिए इस दिन
Ekadashi Vrat ke Niyam
एकादशी पर बचें इन चीजों के सेवन से, जानिए 13 वस्तुएं
हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत-उपवास का बहुत महत्व है। वैसे तो सभी धर्मों के नियम भी अलग-अलग होते हैं। खास कर हिन्दू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को दशमी के दिन से ही कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना चाहिए। इस दिन एकादशी का व्रत करने वालों को दशमी के दिन निम्नलिखित वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।
आइए जानें एकादशी के दिन किन-किन वस्तुओं का सेवन न करें-
1. मसूर की दाल
2. मांस
3. कांसे के बर्तन में भोजन करना
4. चने का शाक,
5. कोदों का शाक
6. मधु (शहद)
7. दूसरे का अन्न
8. दूसरी बार भोजन करना
9. स्त्री प्रसंग।
10. व्रत वाले दिन जुआ नहीं खेलना चाहिए।
11. इस व्रत में नमक, तेल अथवा अन्न वर्जित है।
12. एकादशी के दिन पान खाना, दातुन करना, दूसरे की निंदा करना तथा चुगली करना एवं पापी मनुष्यों के साथ बातचीत सब त्याग देना चाहिए।
13. उस दिन क्रोध, मिथ्या भाषण का त्याग करना चाहिए। इन नियमों का पालन करते हुए जो भक्त एकादशी का व्रत रखते हैं उन्हें श्रीहरि का आशीर्वाद अवश्य मिलता है।