सम्बंधित जानकारी
- Dussehra 2023: घर में ऐसे बनाएं रावण का पुतला
- विजयादशमी 2023: दशहरा पर शमी के वृक्ष की पूजा करेंगे तो होंगे 5 फायदे
- दशहरा 2023: रावण को मारने के लिए श्रीराम ने किस देवी की पूजा की थी?
- Dussehra Rangoli 2023: दशहरे पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली
- विजयादशमी 2023: दशहरा पर रावण दहन के बाद करते हैं ये 5 महत्वपूर्ण कार्य
दशहरा 2023: दशहरे पर नहीं करना चाहिए ये 5 कार्य वर्ना पछताओगे
Dussehra 2023 : 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को अच्छाई पर बुराई की जीत का पर्व दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसे विजयादशमी का पर्व भी कहते हैं। इस दिन जहां मां दुर्गा ने महिषासुर का वध और श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसी की याद में यह विजयोत्सव मनाया जाता है। दशहरा पर अबूझ मुहुर्त होता ह यानी कि यह संपूर्ण दिन ही पवित्र और शुभ होता है। इसमें कोई कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए इस दिन भूलकर भी 5 कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा जीवन में संकट शुरु हो जाते हैं।
1. बुराई से दूर रहें : किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें और कोई भी गलत कार्य नहीं करें। जैसे शराब पीना, मांस खाना या जुआ खेलना।
2. किसी का अपमान न करें : दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या बड़े-बुजुर्ग का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाएंगी।
3. पेड़ न काटे : दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है।
4. जीवों की हत्या न करें : मांसाहार के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाएगा।
5. झूठ और असत्य न बोलें : दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। इसलिए झूठ बोलने या असत्य का साथ देने से बचें।
