सम्बंधित जानकारी
- Diwali Mehndi Design: दिवाली पर लगाएं ये सुंदर मेहंदी
- Diwali Decoration Items: 200 रुपए के अंदर खरीदें डेकोरेशन आइटम
- Chhoti Diwali Rangoli: छोटी दिवाली पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली
- Diwali ki safai: दिवाली की सफाई से हैं परेशान तो आजमाएं ये टिप्स
- दिवाली पूजा में माता लक्ष्मी का कौन सा चित्र रखें, भूलकर भी इस चित्र की पूजा न करें
Diwali Mandana Design: दिवाली पर बनाएं ये 5 सुंदर मांडना रंगोली
diwali mandana design
किसी भी अतिथि का आगमन हमारे घर के दरवाज़े से होता है। इसलिए घर के आंगन और दरवाज़े को सजाना ज़रूरी होता है। फिर चाहे वो माता लक्ष्मी हों या आपके अतिथि। गांव से लेकर शहर तक कई घरों में आज भी मांडना बनाया जाता है।
इस आर्ट को ज़मीन पर मिट्टी या गोबर से लीप कर बनाया जाता है। साथ ही पूजा घर में भी इस आर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिवाली 2023 आप भी अपने घर में एस्थेटिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए diwali mandana design ट्राई कर सकते हैं।
1. यह मांडना काफी सिंपल और खूबसूरत है। आप पेंट ब्रश और चूना या वाइट पेंट की मदद से इसे बना सकते हैं। यह डिजाईन आपके आंगन में बहुत खुबसूरत लगेगा। इसके लिए पहले आप स्केल की मदद से चौक से डिज़ाइन बना लें फिर पेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही यह डिजाइन आप दीवारों पर भी बना सकते हैं।
2. यह डिज़ाइन भी काफी सुंदर है। आप आसानी से अपने आंगन में सिर्फ कुछ ही मिनट में इस डिज़ाइन को बना सकते हैं। तुलसी के साथ यह डिजाईन बहुत अच्छी लगेगी। साथ ही पूजा घर में भी यह डिजाईन बहुत शुभ लगेगी। इस रंगोली में छोटे कांच का इस्तेमाल किया गया है।
3. बड़े आंगन में इस तरह की मांडना रंगोली बहुत सुंदर लगेगी। इसे बनाना भी आसान है। आप कम समय में इस तरह का खुबसूरत डिज़ाइन बना सकते हैं। तुलसी के आस पास भी आप इस तरह का डिज़ाइनन बना सकते हैं। साथ ही आप किसी की मदद से इस रंगोली को अच्छे से और कम समय में बना सकते हैं।
4. यह मांडना आर्ट आपका दिल जीत लेगा। यह काफी सिंपल और सरल है। साथ ही आप दरवाज़े के किनारे इस तरह के बॉर्डर भी बना सकते हैं। अगर आपका आंगन छोटा है या आप दरवाज़े पर मांडना बनाना चाहते हैं तो आप इस डिज़ाइन को ट्राई कर सकते हैं।
5. पूजा घर में यह मांडना बहुत अच्छा लगेगा। यह काफी सरल और जल्दी बनने वाली डिज़ाइन है। चूड़ी, कटोरी या थाली की मदद से आप इस डिज़ाइन को परफेक्ट तरीके से बना सकते हैं। आप आटे या वाइट पेंट से इस रंगोली को बना सकते हैं।
