सम्बंधित जानकारी
- Diwali rangoli: दिवाली पर कहां कौन सी रंगोली बनाएं?
- Dhanteras Rangoli 2023: धनतेरस पर बनाएं ये सुंदर रंगोली
- Diwali Rangoli Design 2023: दिवाली रंगोली के लिए 5 सिंपल आइडिया
- Diwali rangoli: दिवाली की सिंपल रंगोली डिजाइन, आसान तरीके से सीखें रंगोली बनाना
- Diwali Decoration : इस दिवाली इन एकदम यूनिक आइडिया से सजाएं अपना घर, सभी देखते रह जाएंगे
Chhoti Diwali Rangoli: छोटी दिवाली पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली
chhoti diwali rangoli design
साथ ही हर पर्व का अपना एक महत्व और कथा भी है। छोटी दिवाली भी हिंदू धर्म के लिए बहुत खास है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने घर के आंगन को सुंदर रंगोली से सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन सुंदर chhoti diwali rangoli design के बारे में....
1. इस छोटी दिवाली 2023 में आप यह सिंपल और छोटी सी रंगोली बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको स्केल की ज़रूरत होगी। चौक या छलनी से आप कमल और पैर के ये डिजाईन बना सकते हैं। घर के आंगन में या लिविंग रूम में यह रंगोली बहुत सुंदर और प्यारी लगेगी।
2. इस दिवाली हम सब चाहते हैं कि माता लक्ष्मी हमारे घर पधारे और हमें आशीर्वाद दें। इसलिए उनके स्वागत में आप लक्ष्मी पद वाली रंगोली बना सकते हैं। आप चम्मच की मदद से इन पैरों को आसानी से बना सकते हैं। साथ ही अपने पसंद के फूल से इस रंगोली को डेकोरेट कर सकते हैं।
3. यह रंगोली भी काफी सिंपल और सुंदर है। सही शेप और कलर की मदद से आप इस रंगोली को खुबसूरत बना सकते हैं। इस रंगोली के लिए आपको स्केल की ज़रूरत होगी। इसलिए आप पहले चौक का इस्तेमाल करें फिर उसके बाद रंग भरें। ज्यादा से ज्यादा वाइब्रेंट और ब्राइट कलर लेने की कोशिश करें।
4. इस छोटी दिवाली को खास बनाने के लिए आप यह रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाना भी आसान है। आप पहले साधारण शेप बनाएं फिर चम्मच या लकड़ी की सीख की मदद से रंगोली को डिजाईन कर दें। साथ ही डार्क कलर से आप इस रंगोली में शेडिंग कर सकते हैं।
5. यह रंगोली भी बहुत सुंदर और सिंपल है। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको सिर्फ स्केल की ज़रूरत होगी। इस तरह लक्ष्मी पद बनाने के लिए आप चलनी का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही कम रंग से आप इस रंगोली को खुबसूरत तरीके से बना सकते हैं।
अगला लेख
