सम्बंधित जानकारी
- Benefit Of Milk And Honey : दूध के साथ शहद से होते हैं बेहतरीन फायदे, जानिए लाभ
- Health Care Tips: जानिए लौंग के फायदे और नुकसान
- Work @ home में जरूरी है सेहत और सुंदरता की देखभाल
- भारत में Corona के 10 लाख से अधिक Active मामले, 52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
- COVID-19 in UP : उत्तर प्रदेश में Corona से 98 और लोगों की मौत, साढ़े 3 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
यूरिक एसिड बढ़ने से परेशान हैं तो आजमाएं ये 5 सरल उपाय। Uric Acid problems
अक्सर लोगों को 30 वर्ष की उम्र के बाद गठिया और उसमें दर्द व सूजन की शिकायत होने लगती है और गलत खानपान से यह तकलीफ बढ़ भी सकती है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर भी इस तरह की समस्याओं में इजाफा होता है। ऐसी स्थिति में आपके लिए मददगार होंगे यह 5 उपाय
1 विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन यूरिक एसिड कम करने में बेहद मददगार साबित होगा। इसके साथ ही चेरी, ब्लू बेरी जैसे फलों जूस, शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार है।
2 हाई फाइबर फूड का सेवन भी बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में सहायक है। यह यूरिक एसिड को सोखने में मददगार है। इसके अलावा अंगूर के बीजों का प्रयोग कई बीमारियों की दवाओं में किया जाता है।
3 हरा धनिया एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और एक तरह से डाइयूरेटिक की तरह काम करता है। इसका व इसके जूस का भरपूर सेवन करना गठिया और अन्य तकलीफों से निजात दिलाएगा।
4 फैटी चीजें और अधिक मीठे खान-पान एवं पेय पदार्थों का सेवन यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में बाधा पैदा कर सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर शराब और इन चीजों का सेवन न करें।
5 एपल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका, पानी के साथ मिलाकर लेना भी फासदेमंद है। डॉक्टर्स भी यूरिक एसिड का स्तर कम करने के लिए कुछ दवाएं देते हैं, जो आपकी सेहत और शरीर की प्रकृति के अनुसार दी जाती हैं। डॉक्टर की मदद लेना एक बेहतर उपाय साबित होगा।
