सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona के 2552 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार
- COVID-19 : शोधकर्ताओं ने विकसित की नई पद्धति, Corona की जांच में होगी कारगर
- COVID-19 in India : देशभर में 1 दिन में रिकॉर्ड 87472 Corona मरीज हुए स्वस्थ
- Corona effect : 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, हिमाचल और कर्नाटक ने लिए बड़े फैसले
- बड़ी खबर, रूसी वैक्सीन Sputnik V के दिखे साइड इफेक्ट, शुरू से थी संदेह के घेरे में
COVID-19 in UP : उत्तर प्रदेश में Corona से 98 और लोगों की मौत, साढ़े 3 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) से 98 और लोगों की मौत (Death) हो गई जिससे मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 4869 पर पहुंच गया है। इसी अवधि में प्रदेश में 6494 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों (Infected) की संख्या बढ़कर 342788 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में इस समय 67825 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है और 270094 मरीज इससे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 16 मौत राजधानी लखनऊ में हुई। इसके बाद कानपुर में 13, गोरखपुर में सात, मेरठ में पांच लोगों की मौत हुई है।
कोविड-19 के नए मामलों में प्रदेश में लखनऊ सबसे ऊपर है, जहां 1244 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कानपुर में 407, प्रयागराज में 336 नए मामले, गाजियाबाद में 191 मामले और वाराणसी में 239 नए मामले सामने आए हैं।
अपर मुख्य सचिव के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक लाख 55 हजार कोविड परीक्षण किए गए। अब तक प्रदेश में 82 लाख 85 हजार परीक्षण किए गए, जो कि देश में सर्वाधिक हैं।(भाषा)
