सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस के दिन 13 की संख्या भी हो जाती है शुभ, जानिए 13 सिक्के, 13 कौडियां और 13 दीप के खास उपाय
- धनतेरस पर न करें इन 6 चीजों की खरीदी, वरना हो सकता है नुकसान
- धनतेरस पर खरीदेंगे यह 6 शुभ सामग्री, तो ही समृद्धि आएगी आपके द्वार
- राजा-महाराजा से लेकर अरबपति करते हैं कौन सी खास लक्ष्मी पूजा? क्यों रुकती है लक्ष्मी इनके घर, जानिए यहां
इस दीपावली पर एकाक्षी नारियल का यह उपाय, मां लक्ष्मी को मजबूर कर देगा आपके ही घर रहने को
हमारे शास्त्रों में कई ऐसे दुर्लभ प्रयोग हैं जिनके करने से व्यक्ति को अवश्यंभावी लाभ प्राप्त होता है। दीपावली के शुभ मुहूर्त्त में एकाक्षी नारियल के इस प्रयोग से साधक की दरिद्रता नष्ट होकर उसे धन की प्राप्ति होती है। इस प्रयोग हेतु एकाक्षी नारियल का होना आवश्यक है।
सामान्यत: एकाक्षी नारियल सहज-सुलभ नहीं होता है। यदि साधक एकाक्षी नारियल प्राप्त करने में सफ़ल हों तो दीपावली के दिन इस एकाक्षी नारियल प्रयोग को करके अपने जीवन में आर्थिक संकटों से मुक्त हो सकते हैं।
एकाक्षी नारियल प्रयोग-
सर्वप्रथम एक थाली में अष्टदल कमल बनाकर एकाक्षी नारियल को स्थापित कर उसकी पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें फिर निम्न मंत्र बोलते हुए कमल के 108 पुष्पों से एकाक्षी नारियल का अर्चन करें-
"ॐ ऐं ह्रीं ऐं ह्रीं श्रीं एकाक्षिनारिकेलाय नम:॥
अर्चन के उपरांत एकाक्षी नारियल को लाल रेशमी वस्त्र में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। यह तीव्र धनदायक प्रयोग है।
-ज्योतिर्विद पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
