सम्बंधित जानकारी
- सिर्फ 60 हजार रुपए के लिए कर दी हत्या, 400 टुकड़े कर टायलेट में कर दिया फ्लश, पुलिस ऐसे पहुंची हत्यारे के पास
- ग्वालियर में भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या, नदी से शव बरामद
- पाकिस्तान में शादी में जा रहे 3 'बेगुनाहों' को बच्चों के सामने ही गोलियों से भून डाला
- मॉर्निंग वॉक पर गए भाजपा नेता की हत्या, सड़क से 25 फीट दूर खेत में मिली लाश
दहेज मामले में नवविवाहिता की हत्या, 10 लाख रुपए की थी मांग
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। शामली जिले के गढ़ी पुख्ता पुलिस थाना क्षेत्र के पक्की गढ़ी गांव में दहेज की मांग के चलते एक नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी।
क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सना खान (28) की नौ महीने पहले ही अरीज हसन से शादी हुई थी। उसके पति और पांच ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी फरार हैं।
सना के भाई हेहाद खान की ओर से दर्ज कराई शिकायत के अनुसार सना को 10 लाख रुपए दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। सना की मौत की खबर से इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। नवलती चौक के पास गुस्साए गांव वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी।
