सम्बंधित जानकारी
- भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए एडम जंपा की नई 'ट्रिक'
- World Cup : रविवार को भारत, ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देगा : एलन बॉर्डर
- World Cup : एशियाई टीमों के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाएगी न्यूजीलैंड!
- World Cup : अफगानिस्तान को बड़ा झटका, मोहम्मद शहजाद विश्व कप से बाहर
- World Cup में धोनी के भारतीय सेना को सम्मान देने पर ICC ने चढ़ाईं त्योरियां
Adam Jampa। World Cup : भद्दे कमेंट्स करना महंगा पड़ा जंपा को, ICC ने लगाई फटकार
लंदन। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा को वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में विश्व कप मुकाबले में भद्दे शब्दों के इस्तेमाल करने पर आईसीसी ने फटकार लगाई है।
आईसीसी ने जारी बयान में कहा गया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा को ऑस्ट्रेलिया और विंडीज के बीच खेले गए विश्व कप मुकाबले के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई गई है।
जंपा को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह अनुच्छेद अंतरराष्ट्रीय मैच में अश्लील शब्दों के इस्तेमाल करने से संबंधित है।
यह घटना वेस्टइंडीज की पारी की 29वें ओवर में तब घटी, जब जंपा ने भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया और अंपायर ने उसे सुन लिया। जंपा ने अपनी गलती मान ली और मैच रैफरी जेफ क्रो के फैसले को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।