सम्बंधित जानकारी
- ICC World Cup : 'एक्स्ट्रा रन' देने में अफगानिस्तान ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
- 28 साल में सिर्फ 6 बार डिफेंड हो सका है 200 से कम का स्कोर , देखें कब हुआ ऐसा विश्वकप में
- World Cup : कप्तान गुलबदन ने खराब गेंदबाजी को ठहराया अफगानिस्तान की हार का जिम्मेदार
- World Cup में श्रीलंका ने डकवर्थ-लुईस नियम से अफगानिस्तान को 34 रनों से हराया
World Cup : अफगानिस्तान को बड़ा झटका, मोहम्मद शहजाद विश्व कप से बाहर
लंदन। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद घुटने की चोट के कारण विश्व कप के आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे। टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विकेटकीपर बल्लेबाज शहजाद की जगह पर इकराम अली खिल को अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। यह अफगानिस्तान के लिए करारा झटका है जिसने अपने पहले दोनों मैच गंवाए हैं। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ केवल सात रन बनाए थे।
आईसीसी ने टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए मोहम्मद शहजाद के स्थान पर इकराम अली खिल को अफगानिस्तान की टीम में रखने को मंजूरी दे दी है। विकेटकीपर शहजाद के घुटने में चोट लग गई है और वह प्रतियोगिता में आगे नहीं खेल पाएंगे।