सम्बंधित जानकारी
- Pfizer-BioNTech वैक्सीन को बहरीन ने भी दी अनुमति, ऐसा करने वाला दूसरा देश बना
- Corona काल में UK में क्या बदला और सर्दियों में एक बार फिर क्यों बढ़ा संक्रमण...
- कोरोना संक्रमित हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज, ट्रायल के दौरान लगा था कोरोना वैक्सीन
- देश में कोरोना के 96 लाख से ज्यादा मरीज, करीब 1.40 लाख की मौत
- बड़ी खबर, अमेरिका में मुफ्त मिलेगा कोरोना वैक्सीन, साइड इफेक्ट होने पर इलाज भी फ्री
क्या दुनिया से कोरोना के खात्मेे का सपना पूरा होगा?
WHO के चीफ टेड्रोस अधनोम ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस वैक्सीन के सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब दुनिया इस वैश्विक महामारी के खात्मे की कल्पना कर सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार ऐलान किया कि कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल के सकारात्मक परिणाम आने का मतलब है कि दुनिया 'महामारी के खत्म होने के बारे में कल्पना कर सकती है। हालांकि उसने यह भी कहा कि अमीर और शक्तिशाली देशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की इस भगदड़ में गरीब और कमजोर देशों को कुचल नहीं देना चाहिए।
WHO चीफ टेड्रोस अधनोम ने चेतावनी दी कि वायरस को रोका जा सकता है, लेकिन अभी भी रास्ता जोखिम से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने मानवता को उसकी सबसे अच्छी और खराब चीज दिखाई है। उनका इशारा त्याग और बलिदान, विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता तथा स्वहित, एक-दूसरे पर आरोप लगाना और मतभेद की ओर था।
कोरोना वायरस से इस समय हो रही मौतों और संक्रमण की ओर इशारा करते हुए टेड्रोस ने बिना किसी देश का नाम लिए हुए कहा कि इन सबके बीच वायरस बना हुआ है और फैल रहा है। डब्ल्यूएचओ चीफ ने एक वर्चुअल बैठक में चेतावनी दी कि वैक्सीन अतिसंवेदनशीलता को कम नहीं कर देगी जो इसकी जड़ है।
उन्होंने कहा कि जब महामारी खत्म हो जाए तो हमें गरीबी, भूखमरी, असमानता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों से निपटना होगा।
डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा कि सुरंग के उस पार प्रकाश की किरण तेजी से निकल रही है लेकिन कोरोना वायरस वैक्सीन को निश्चित रूप से वैश्विक जनता के हित के लिए समान रूप से साझा करना होगा न कि एक निजी उत्पाद के रूप में। नहीं तो इससे असमानता बढ़ेगी और लोगों के पीछे छूट जाने का यह एक और कारण बनेगी।