सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, अमेरिका में मुफ्त मिलेगा कोरोना वैक्सीन, साइड इफेक्ट होने पर इलाज भी फ्री
- 80 देशों के दूत 9 दिसंबर को करेंगे Covid 19 का टीका बनाने वाली कंपनियों का दौरा
- आखिर कैसे Coronavirus को बेदम करेगा Co-Win,पढ़ें Special Report
- जाइडस कैडिला को मिली Corona Vaccine के तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी
- बड़ी खबर, सबसे पहले 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना वैक्सीन
देश में कोरोना के 96 लाख से ज्यादा मरीज, करीब 1.40 लाख की मौत
नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। इस महामारी से अब तक करीब 1.40 लाख लोग मारे जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 90,58,822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए जिससे ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 94.28 फीसदी हो गई।
मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96,08,211 मामले हैं। इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 512 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है। कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है। (भाषा)
