1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. TV actor sucides in lockdown

लॉकडाउन के दौरान नहीं मिला काम, परेशान टीवी कलाकार ने दी जान

Corona Lockdown
मुंबई। लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
 
उन्होंने बताया कि सिंह की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख कर शोर मचाया, लेकिन शायद कोरोना वायरस महामारी के डर से मदद के लिए कोई नहीं आया। मौके पर पहुंची पुलिस सिंह को नजदीक के एक अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबाव हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था। (भाषा) 
 
अगला लेख
Corona Live Updates : दिल्ली पुलिस के 2 अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित