सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : देश में 90 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 50 प्रतिशत मामले सिर्फ 5 शहरों से
- इंदौर में Corona के 92 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 2470, अब तक 100 की मौत
- राजस्थान में Corona से एक और मौत, 213 नए मामले आए सामने
- OCI कार्डधारक भारत सरकार के यात्रा अंकुशों से नाखुश
- Lockdown में ममता से 'डिस्टेंसिंग', नवजात को रोता हुआ छोड़ा
दर्दनाक, पुणे के हॉटस्पॉट क्षेत्र में एम्बुलेंस के इंतजार में एक व्यक्ति की मौत
पुणे। पुणे में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट (कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र) क्षेत्र नाना पेठ इलाके में एम्बुलेंस के इंतजार में 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजन और पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार तड़के एम्बुलेंस के इंतजार में इस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
पुणे नगर निगम आयुक्त शेखर गायकवाड ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर ‘108 एम्बुलेंस सेवा’ के साथ आंचलिक एवं वार्ड के अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया है।
मृतक के बेटे ने कहा, 'गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे मेरे पिता शौचालय में गिर गए। हमने उन्हें कुर्सी पर बिठाया और कई बार 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह रात करीब 1:30 बजे तक होश में थे। हम उन्हें एक टेंपो के जरिए सासून अस्पताल ले गए, लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'
उन्होंने कहा, ' हमें बताया गया कि मेरे पिता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अगर एम्बुलेंस समय पर आ जाती, तो मेरे पिता की जान बच सकती थी।' (भाषा)