सम्बंधित जानकारी
- क्या चुनावी मौसम में ट्रंप ने खेला कोरोना का कार्ड, आपदा में अवसर बदलने की कोशिश
- राष्ट्रपति ट्रंप Corona से संक्रमित, देश में हर दिन आ रहे हैं 40 हजार मामले
- कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप के लिए 48 घंटे महत्वपूर्ण
- कोरोना संक्रमित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी रेमडीसिविर दवा
- ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने से बढ़ी रिपब्लिकन पार्टी की परेशानी
अस्पताल से व्हाइट हाउस पहुंचते ही ट्रंप ने उतारा मास्क, जल्द शुरू कर सकते हैं चुनाव प्रचार
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) से पीड़ित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस पहुंचते ही अपना मास्क उतार दिया। अब व्हाइट हाउस में ही होगा उनका कोरोना का इलाज।
कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद वो बीते 3 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। ट्रंप ने जल्द दोबारा चुनाव प्रचार शुरू करने की उम्मीद जताई।
हालांकि डॉ कॉनले ने बताया कि ट्रंप के ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के बाद उन्हें दो बार अतिरिक्त ऑक्सीज़न दी गई थी।Trump removes mask after returning to White House
— ANI Digital (@ani_digital) October 6, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/HtDavXlQlH pic.twitter.com/1lI0Odz03S
व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले ने कहा था कि ट्रंप की सेहत सुधर रही है और वो छुट्टी ले सकते हैं। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं लेकिन घर जाने के लिए सुरक्षित हैं।
डॉक्टर ने कहा कि बीते 24 घंटे से ट्रंप की सेहत में सुधार जारी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप घर लौटेंगे जहां उन्हें 24 घंटे विश्व स्तरीय मेडिकल केयर मिलती रहेगी।
