सम्बंधित जानकारी
- Third Wave: क्यों बच्चों पर है तीसरी लहर का खतरा, कैसे बचाएं अपने बच्चों को वायरस से?
- कोलंबिया में मिला MU वेरिएंट, WHO ने बताया डेल्टा से भी खतरनाक
- WHO ने बताया B.1.621 म्युटेशन को कोरोना का नया वेरिएंट, क्यों है वैक्सीन के कम असर की आशंका?
- CoronaVirus India Update : 7 दिन में 6 बार मिले 40,000 से ज्यादा नए मरीज, एक्टिव केसेस भी बढ़े
- हार्ट के मरीज कोरोना से ऐसे बचें, अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
खत्म नहीं हुई है Corona की दूसरी लहर, 42 जिलों में अब भी 100 से ज्यादा केस
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। अभी भी देश के 42 जिले ऐसे हैं, जहां रोज 100 से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यहां एक लाख से ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले हैं। केरल में बुधवार को भी 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 10 हजार से एक लाख के बीच हैं।
भूषण ने बताया कि भारत में पिछले हफ्ते रिपोर्ट हुए कोरोना के 69 फीसदी मामले अकेले केरल से हैं। उन्होंने चेताया कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि देश में 38 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 से 10% के बीच है।
उन्होंने बताया कि 16 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं, जबकि 54 फीसदी वयस्क आबादी को एक टीका लग चुका है। भूषण ने बताया कि सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश ने अपनी शत-प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन वैक्सीन का पहला डोज दे दिया गया है।
Sikkim has administered second dose to 36% of their population, Dadra & Nagar Haveli has administered to 18% and Himachal Pradesh has administered second dose to 32% population: Union Health Secretary Rajesh Bhushan
— ANI (@ANI) September 2, 2021
उन्होंने बताया कि 16 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं, जबकि 54 फीसदी वयस्क आबादी को एक टीका लग चुका है। भूषण ने बताया कि सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश ने अपनी शत-प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन वैक्सीन का पहला डोज दे दिया गया है।
